धमतरी

12 किसानों को शिविर में मिले नए ऋण पुस्तिका
11-Feb-2023 4:37 PM
12 किसानों को शिविर में मिले नए ऋण पुस्तिका

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 11 फरवरी।
करेली बड़ी में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन शुक्रवार को हुआ। शिविर में 209 आवेदन मिले, जिनमें से 155 प्रकरणों का निराकरण मौके पर किया गया। 54 प्रकरणों का निराकरण जल्द करने के निर्देश कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी ने दिए।

करेली बड़ी के शासकीय कन्या प्राथमिक शाला परिसर में विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी, साथ ही ग्रामीणों को पॉम्पलेट बांटे गए। कलेक्टर ने ग्रामीणों से रूबरू होकर उनकी समस्याएं सुनीं। शिविर में राजस्व विभाग ने 12 किसानों के नए ऋण पुस्तिका तैयार कर वितरित किए। सबसे ज्यादा आवेदन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को मिले, जिनमें से 69 का स्थल पर ही निराकरण किया गया। इसी तरह राजस्व विभाग को मिले 36 में से 26 का निराकरण, समाज कल्याण विभाग द्वारा 35 में से 33, श्रम विभाग को मिले 15 में से 6, स्कूल शिक्षा विभाग को मिले 13 में से 11 आवेदनों का निराकरण मौके पर किया गया। इस अवसर पर जिपं सदस्य तारिणी चंद्राकर, जिपं सीईओ रोक्तिमा यादव, अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक, एसडीएम कुरूद सोनाल डेविड आदि उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट