धमतरी

2 गांजा तस्कर गिरफ्तार
09-Feb-2023 3:41 PM
2 गांजा तस्कर गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 9 फरवरी।
शहर में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा का परिवहन करते हुए दो तस्करों को सायबर सेल एवं कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसमें एक नाबालिक है।
पुलिस ने बताया कि ओडिशा की ओर से दो युवक होंडा मोटर साइकिल में अवैध रूप से गांजा बिक्री करने के लिए परिवहन करते हुए नगरी होते हुए धमतरी आ रहा था। मुखबिर की सूचना पर उसे नहर नाका के पास घेराबंदी कर पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से 2 किग्रा गांजा बरामद किया गया, जिसकी कीमत 20 हजार रुपए बताई गई। बाइक भी जब्त किया। दो बाइक व एक हजार रुपए नगदी कुल जुमला 74 हजार 5 सौ रुपए जब्त किया गया। पुलिस ने आरोपी कमलेश जोशी (27) पिता भानु प्रसाद निवासी इतवारी बाजार जैतखाम के पास ग्राम अंडा (दुर्ग) तथा एक नाबालिग को गिरफ्तार किया गया।


अन्य पोस्ट