धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 9 फरवरी। कर्णेश्वर मेला महोत्सव का समापन मोर गांव के भुइयाँ मावली भाठा उड़ीसा के छतीसगढ़ी कार्यक्रम से हुआ। कर्णेश्वर मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष विकल गुप्ता की अध्यक्षता में कार्यक्रम के दौरान मेला महोत्सव के सहयोगियों, प्रशासन, वरिष्ठ ट्रस्टियों, व मन्दिर प्रागण में निर्माण कार्यों में सहयोग करने वाले दानदाताओ का सम्मान ट्रस्ट ने किया।
ट्रस्ट अध्यक्ष विकल गुप्ता ने मेला महोत्सव के सफल आयोजन के लिये प्रशासन, व्यापारियों, सहित विभिन्न पंचायत,अंचल के देवी देवताओं,ट्रस्ट के पदाधिकारियों, सदस्यों,मीडिया का आभार माना। कार्यक्रम के दौरान मन्दिर परिसर में दिवंगत माखन साहू, दिवंगत नन्द कुमार साहू, दिवंगत डिगेश्वर साहू की स्मृति में मिथलेश साहू, ललिता साहू, होमरिका साहू द्वारा विशाल रंगमंच में शेड निर्माण कार्य किया गया है।
दिवंगत आनंद तल्लेवार की स्मृति में राजेश तल्लेवार पेट्रोल पंप नगरी द्वारा मन्दिर के सामने शेड निर्माण, दिवंगत रिखी राम साहू, दिवंगत मोहन लाल साहू की स्मृति में मन्दिर परिसर में खेमेन्द्र साहू स्वास्तिक पैथालॉजी नगरी द्वारा निर्मित शेड निर्माण किया गया है।
दिवंगत बस्ती मल सोनी की स्मृति में मोहन सोनी जेवर ज्वेलर्स द्वारा वाटर कूलर तथा दिवंगत रिखब गोलछा की स्मृति में कंचन गोलछा, प्रिंस गोलछा द्वारा वाटर कूलर मन्दिर प्रागण में लगाया गया है।
इसी तरह ट्रस्ट को नोहर साहू द्वारा स्टील ब्रेंच, दिवंगत महेंद्र पूरी गोस्वामी की स्मृति में पत्नी कांति गोस्वामी द्वारा स्टील ब्रेंच, डिगेश्वर साहू की स्मृति में अम्बिका साहू टार्जन साहू द्वारा स्टील ब्रेंच, विजय साहू की स्मृति में भोलू साहू नगरी द्वारा स्टील ब्रेंच तथा देउर पारा ग्रामवासियों द्वारा दो नग स्टील ब्रेंच प्रदान किया गया है। इसी तरह मन्दिर प्रवेश द्वार में निर्मित स्टील रेलिंग निर्माण कर्ता ललित निर्मलकर, आर के मोटर्स का सम्मान ट्रस्ट द्वारा स्मृति चिन्ह व श्रीफल से किया गया। साथ ही जिनकी जमीन में मेला लगता है। इनमें देवेंद्र साहू,विनोद साहू,शम्भू गिरी गोस्वामी, मेघराज साहू,भैया निषाद,संतु राम साहू मन्दिर के सेवादार मंगलेश साहू,प्रदीप सोम का सम्मान किया गया।
इस दौरान ट्रस्ट के उपाध्यक्ष राम प्रसाद मरकाम,सचिव ललित शर्मा,कोषाध्यक्ष निकेश ठाकुर, सह सचिव रामभरोसा साहू,आनंद अवस्थी, रवि दुबे, शिव कुमार परिहार, कलम सिंह पवार, प्रकाश बैैस, कैलाश प्रजापति,मोहन पुजारी, गगन नाहटा,योगेश साहू,भरत निर्मलकर, महेंद्र कौशल, नागेन्द्र शुक्ला, राकेश चौबे,सचिन भंसाली,प्रदीप जैन, मनोहर मानिकपुरी ,रवि भट्ट, हृदय साहू, अकबर कश्यप,उत्तम साहू,मोहन नाहटा,,भरत नेताम सहित देऊर पारा के युवाओं आदि की उपस्थिति रही।


