धमतरी
कोटेश्वर धाम समिति की बैठक कल
09-Feb-2023 2:56 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
नगरी, 9 फरवरी। क्षेत्र के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भीमा कोटेश्वर महादेव कोटाभर्री ग्राम पंचायत डोंगरडूला मे महाशिवरात्रि पर्व पर 15 से 25 फरवरी तक 10 दिवसीय आयोजित होने वाले श्रीरूद्र महायज्ञ तथा संगीतमय श्रीराम कथा के आयोजन की सम्पूर्ण तैयारी हेतु दिनांक 10 फरवरी को समय 2 बजे स्थान-श्रीभीमा कोटेश्वर धाम प्रांगण कोटाभर्री में समिति की आवश्यक बैठक रखी गई है, जिसमें समस्त सदस्यों का कार्यविभाजन कर जवाबदारी सौंपा जाएगा। उक्त बैठक में समस्त सदस्यों ,पदाधिकारियों तथा पंचायत प्रतिनिधियों से उपस्थित की अपील की गई है। जानकारी समिति अध्यक्ष अर्जुन मरकाम ने दी है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


