धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 9 फरवरी। छत्तीसगढ़ प्रीमियर लीग सेकंड सीजन टी 20 क्रिकेट के लिए कुरुद क्षेत्र के दो युवकों का चयन सरगुजा लायसं एवं हिरा पावर दुर्ग में हुआ है। जिससे क्रिकेट के दिवाने युवा वर्ग में हर्ष का माहौल है।
ज्ञात हो कि छत्तीसगढ सरकार पारम्परिक खेलकूद को बढावा देने के साथ साथ किक्रेट सहित अन्य खेलों के लिए भी बड़ा मंच सजा रही है। इसी के तहत इण्डियन प्रीमियर लीग के तर्ज पर पिछले बरस से छत्तीसगढ प्रीमियर लीग कराया जा रहा है। प्रदेश के गांवों में छिपी प्रतिभा को बड़े फलक पर लाने के लिए ष्टक्करु में छत्तीसगढ की 8 आठ टीम बनाए गई है ।
जिसमे सरगुजा लायसं, फिल फाइटर्स बिलासपुर, रायपुर कैपिटल्स, नया रायपुर चैलेंजर्स, एचटीसी, भिलाई, हिरा पावर दुर्ग, आबुझमाड टाइगर्स इन टीमों को अलग अलग मालिको ने खरीदा है । मंदरौद कुरुद के प्रतिभाशाली खिलाड़ी मोहन साहु को खाद्य मंत्री अमरजीत भगत की टीम सरगुजा लायसं ने खरीदा है। युवराज साहू को हिरा पावर दुर्ग ने खरीदा है । 11से 26 फरवरी तक छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लेकर विभिन्न बड़े शहरों में सीपीएल के मैच खेले जाएंगे। 26 फरवरी को फायनल मैच शहीद वीर नारायण सिंह अन्तरराष्ट्रीय स्टेडियम रायपुर में खेला जाएगा। सीपीएल में क्षेत्र के दो युवकों का चयन होने पर कुरूद नपं अध्यक्ष तपन चन्द्राकर, कालेज जनभागीदारी समिति अध्यक्ष देवव्रत साहू, थानुराम साहू, खुबलाल दिवान, प्रदीप सोनबेर, पुष्कर गोस्वामी ,सजंय धुव्र. ङुमेश साहू, अमित निषाद, सुर्या चन्द्राकर, अकित त्रिपाठी ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाये दी है ।



