धमतरी

भालूकोना में तीन दिवसीय सतनाम ज्ञान श्रोत सत्संग
09-Feb-2023 2:54 PM
भालूकोना में तीन दिवसीय सतनाम ज्ञान श्रोत सत्संग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 9 फरवरी।
ग्राम भालूकोना में जय सतनाम ज्ञान श्रोत सत्संग समिति एवं ग्रामवासियों के तत्वावधान में 10 फरवरी से तीन दिवसीय सतनाम ज्ञान श्रोत सत्संग का आयोजन किया गया है।

कुरुद से तीन किलोमीटर दूर स्थित ग्राम भालूकोना में आयोजित इस कार्यक्रम में 10 फरवरी को पंडित अमरदास बंजारे, शत्रुहन बारले,रामा रात्रे,होमिन माहेश्वरी का 11फरवरी को पंडित पन्नालाल कुर्रे, तुलेश्वर धृतलहरे,अमर मोहन बारले, मोतीलाल धृतलहरे एवं गोवर्धन दास बघेल सतनाम ज्ञान की वर्षा करेंगे।12 फरवरी को पंडित मंथीर लाल बांधे, राजेश बंजारे, किस्मत भारती, ताम्रप्रकाश, चंदन बांधे श्रोताओं को गुरु का संदेश देंगे। आयोजन समिति अध्यक्ष हरिशंकर सोनवानी ने बताया कि छत्तीसगढ़ के प्रथम संत गुरु घासीदास बाबा के क्रांतिकारी विचारों, उपदेश एवं मानवतावादी सिद्धांतों को जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से चौदहवें वर्ष भी गांव में सतनाम ज्ञान श्रोत सत्संग का आयोजन किया गया है। जिसमें प्रथम दिन दीप प्रज्वलन हेतु बीएमओ डॉ यूएस नवरत्न, मंडी सचिव राजकुमार रात्रे, विधुत विभाग अधिकारी सुरेश कोसरे सहित समाजिक पदाधिकारियों को बतौर अतिथि आमंत्रित किया गया है, 11 और 12 फरवरी को मंडी अध्यक्ष नीलम चन्द्राकर, जनपद अध्यक्ष शारदा साहू, नपं अध्यक्ष तपन चंद्राकर विधायक अजय चन्द्राकर, भानु चंद्राकर, कुलेश्वर चंद्राकर सहित लखन लाल सोनवानी, भागचंद चेला, भूषण लाल बंजारे आदि को अतिथि बनाया गया है। इसके अलावा शासकीय सेवा से जुड़े समाज के अधिकारी कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं समाजिक, राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों को सत्संग में खासतौर पर आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम को सफल बनाने में किशोर कुर्रे, सत्यनारायण टंडन,तिलक भारती, भुषण बंजारे,नोरेंद्र कोसरिया, प्रवीण जोशी सहित ग्रामवासी जुटे हैं।

 


अन्य पोस्ट