धमतरी

सिविल अस्पताल में मरीजों की कैंसर जांच
05-Feb-2023 2:21 PM
सिविल अस्पताल में मरीजों की कैंसर जांच

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 5 फरवरी।
सिविल अस्पताल कुरूद में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा अंतरराष्ट्रीय कैंसर दिवस मनाया गया,जिसमें कैंसर के प्रति लोगों में जागरूकता लाने इससे बचाव एवं उपचार की जानकारी दी गई।
 विस्व कैंसर दिवस के मौके पर कुरूद विकासखंड में कार्यरत मितानिनों एवं अस्पताल आए मरीजों को  प्रोजेक्टर स्लाइड, विडियो दिखाकर कैंसर संबंधी जानकारी दी गई। ताकि इनके माध्यम से कैंसर की भयावहता जनसामान्य तक पहुंच सके। बीएमओ डॉ यूएस नवरत्न ने बताया कि कुरुद विकासखंड की महिलाओं में बच्चेदानी एवं स्तन कैंसर एवं पुरुषों में मुख का कैंसर पाया जाता है।

महिला चिकित्सक डॉ.शीलारानी देवांगन की निगरानी में  नर्सिंग अधिकारी राधिका साहू द्वारा 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के महिलाओं के स्तन कैंसर की स्क्रीनिंग एवं गर्भाश्य कैंसर की व्हीआईए स्क्रीनिंग किया गया। मुख में होने के कैंसर की जांच दंत चिकित्सक नितेश एक्का एवं अश्वन ठाकुर द्वारा वेलोस्कोप मशीन से किया गया। काउंसलिंग में नुदरत फातमा द्वारा मरीजों को कैंसर के लक्षण, बचाव एवं उपचार की जानकारी दी गई। मरीजों की उच्च रक्तचाप, मधुमेह तथा अन्य जॉच ललिता साहू एवं संस्था के अन्य स्टाफ के सहयोग से किया गया।
 


अन्य पोस्ट