धमतरी
संघ व भाजपाइयों ने किया एकल विद्यालय की छात्राओं को विदा
31-Jan-2023 3:17 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 31जनवरी। एकल विद्यालय संच नगरी के अंतर्गत कसपुर से दामिनी मरकाम और बोकराबेड़ा से योगिनी नेताम का चयन राष्ट्रीय स्तर पर खेलकूद के लिए लखनऊ भेजा गया।
इन छात्राओं को अच्छा प्रदर्शन एवं संच नगरी का नाम रोशन करने के लिए संच अध्यक्ष रविशंकर दुबे, मोतीलाल दिवाकर संच सचिव, रूद्र प्रताप साहू उपाध्यक्ष संच नगरी एवं भाजपा मंडल से मंडल अध्यक्ष मोहन नाहटा, जिला महामंत्री प्रकाश बैस, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष नागेंद्र शुक्ला, भाजपा वरिष्ठ नेत्री प्रतिमा देवांगन, महामंत्री रामगोपाल साहू, दीपक डागा, रामरतन साहू, डीकेश साहू एवं बोकरा बेड़ा ग्राम प्रमुख धनीराम नेताम, एकल विद्यालय आचार्य रामेश्वर नेताम द्वारा छात्राओं का स्वागत सम्मान व श्री फल भेंट कर विदाई किया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


