धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 30 जनवरी। कर्णेश्वर महादेव मांघी पूर्णिमा मेला महोत्सव 2023 इस बार 4 फरवरी से 9 फरवरी तक आयोजन किया गया है जिसकी तैयारी कर्णेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट समिति के द्वारा जोरो पर है हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मेला का भव्यता में चार चांद लगाने देउरपारा के ग्रामीण युवाओं का मंदिर ट्रस्ट ने विभिन्न व्यवस्थाओं में हाथ बटाने के लिए सहयोग मांगा जिसे सहजता से ग्रामीण युवाओं ने स्वीकार किया और कर्णेश्वर महादेव ट्रस्ट के साथ कदम से कदम मिलाने आश्वस्त किया।
बता दें कि कर्णेश्वर महादेव मांघी पूर्णिमा मेला महोत्सव मानने की परम्परा सदियों से चली आ रही है जिसकी नीव राजा कर्ण ने रखी थी कर्णेश्वर धाम देउरपारा सिहावा महानदी त्रिवेणी संगम है जहा लाखो श्रद्धालु माघी पूर्णिमा के दिन स्नान दान कर भगवान कर्णेश्वर महादेव और सूर्य देव ,श्री राम जानकी और मंदिर समूहों का दर्शन लाभ लेकर मेला में भरपूर लुफ्त उठाते है
संगम से लेकर विहंगम तक की व्यवस्था का जिम्मा जिला प्रशासन और कर्णेश्वर महादेव ट्रस्ट की होती है इसलिए इस बार ट्रस्ट के अध्यक्ष विकल गुप्ता ने ग्रामीण युवाओं की मदद लेना उचित समझा और मेला महोत्सव सुचारू रूप से संचालन हेतु सहयोग मांगा जिसमे प्रमुख रूप से भोजन भंडारा में प्रसादी वितरण ,रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए मंचीय व्यवस्था , देव विहरन हेतु व्यवस्था साथ ही मेला बाजार में अप्रिय घटित घटना ना हो इस विशेष ध्यान दिया गया..... जिस पर देउरपारा के नव युवकों की अलग अलग टीम पूरे मेला स्थल में तैनात रहेगी जो जिला प्रशासन पुलिस प्रशासन और मंदिर ट्रस्ट का मिलकर सहयोग करेगी।
कर्णेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में आयोजित बैठक में मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष विकल गुप्ता ,निकेश ठाकुर, भरत निर्मलकर,राम भरोस साहू, संकल्प सेवा समिति देउरपारा के ग्रामीण युवाओं में देवेंद्र साहू, हेमंत पूरी गोस्वामी,कृष्ण कुमार निषाद ,राजेश पूरी,राहुल साहू,परमेश्वर नेताम,प्रीतम गिरी, मोनू साहू ,गजाधर नेताम ,रोहित साहू, चंदरू निषाद ,हरिशंकर साहू ,देवेंद्र मिश्रा,स्माइल क्लब के युवा उपस्थित थे ।


