धमतरी
स्कूल में नैतिक शिक्षा का ज्ञान पर कार्यशाला
30-Jan-2023 3:58 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
धमतरी, 30 जनवरी। बालिका दिवस पर लीनेस क्लब द्वारा स्कूल में नैतिक शिक्षा का ज्ञान पर कार्यशाला आयोजित किया। कार्यक्रम लीनेस सचिव एवं गर्ल एंपावरमेंट ट्रेनर मनीषा छाजेड़ के द्वारा किया गया, जिसमें बच्चों को दिनचर्या में काम आने वाली बातों की अच्छाइयां और बुराइयां दोनों बताई गई। इस कार्यक्रम में लायनेस क्लब अध्यक्ष प्रभा श्रीवास्तव ज्योति गुप्ता, ज्योति शांडिल्य एवं मनीषा छाजेड़ उपस्थित थे। बाल सृजन स्कूल के प्रधानाचार्य एवं स्कूल स्टाफ उपस्थित थे। उन्होंने लीनेस क्लब को अच्छी कार्यशाला कराने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


