धमतरी

रेप- छेड़छाड़, दो गिरफ्तार
29-Jan-2023 3:38 PM
रेप- छेड़छाड़,  दो गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 29 जनवरी।
महिला अपराध से जुड़े दो अलग मामले के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
 पहला मामला थाना कुरूद का है जिसमें  27 जनवरी को प्रार्थिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि अक्टूबर 22 में मैंने आरोपी  नागरची से 5 हजार रूपये उधार लिये थे, तभी से सुर्दशन मेरी बेटी को अपने घर में बुला कर लगातार लडक़ी से जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाता रहा। जिससे  पीडि़ता तीन माह से गर्भवती हो गई।

टीआई प्रणाली वैध ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज होने के चंद घंटे बाद ही पुलिस ने आरोपी सुर्दशन नागरची ( 60 वर्ष) संजय नगर कुरूद कुरूद को धारा 294, 323, 506, 376, ( 2 ) (एन) भादवि0 4,6 पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया है।                
दूसरी घटना में अपनी नाबालिग छात्रा के साथ मोबाईल में अश्लील बातचीत कर छेडख़ानी करने वाले आरोपी शिक्षक मोहन साहू (43) कल्ले, जिला धमतरी को बिरेझर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
चौकी प्रभारी गोवर्धन ठाकुर ने बताया कि 26 जनवरी को प्रार्थी ने आरोपी शिक्षक पर बालिका के मोबाईल में अश्लील बातचीत कर छेडख़ानी करने एवं आडियो रिकार्ड वायरल होने की शिकायत दर्ज कराई थी । गिरफ्तारी से बचने धनवंतरी मेंटल अस्पताल सारखी कोलर में भर्ती आरोपी शिक्षक को विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
 


अन्य पोस्ट