धमतरी

सुखराम नागे कॉलेज में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर रंगोली प्रतियोगिता
29-Jan-2023 2:30 PM
सुखराम नागे कॉलेज में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर रंगोली प्रतियोगिता

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 29 जनवरी।
शासकीय सुखराम नागे महाविद्यालय नगरी में बुधवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य आर.आर.मेहरा के मार्गदर्शन एवं स्वीप नोडल अधिकारी प्रो.मोहित कुमार के संयोजन में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसका विषय मतदाता जागरुकता था।
प्रतियोगिता में भेनुका साहू बीएससी भाग-तीन प्रथम, युक्ता राजपूत बीएससी भाग-तीन द्वितीय एवं मालती ध्रुव, एमएससी बॉटनी तृतीय स्थान प्राप्त किया।

विजेता छात्राओं को शील्ड एवं प्रशस्तिपत्र से सम्मानित किया गया। प्राचार्य द्वारा सशक्त लोकतंत्र के निर्माण में एक जागरुक नागरिक एवं मतदाता के रूप में अपने मताधिकार का उपयोग किये जाने हेतु प्रेरित किया गया। नये मतदाता छात्र-छात्राओं को रंगीन फोटो परिचय पत्र की जानकारी प्रदान की गई। महाविद्यालय के अधिकारी, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं को मतदान हेतु शपथ दिलाया गया।
 


अन्य पोस्ट