धमतरी

भारत जोड़ो अभियान में शामिल हुए एनएसयूआई जिलाध्यक्ष
28-Jan-2023 3:52 PM
भारत जोड़ो अभियान में शामिल हुए एनएसयूआई जिलाध्यक्ष

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 28 जनवरी।
वायनाड सांसद व कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रहे भारत जोड़ो यात्रा में भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की टीम में शामिल होकर लगातार यात्रा में वॉलिंटियर का कार्य एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राजा देवांगन ब्लॉक अध्यक्ष बेलर अरविंद यादव व उनके साथी कर रहे हैं। पठानकोट से लगातार एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राजा देवांगन व उनके साथी जम्मू के विभिन्न जिले से होते हुए कश्मीर पहुंचे। यात्रा 30 जनवरी को श्रीनगर में समाप्त होगा।  

भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरुवात हुई यह यात्रा 12 राज्यों से होते हुए जम्मू-कश्मीर में समाप्त होगी,150 दिन और 3,570 किलोमीटर का यह यात्रा है। जिलाध्यक्ष राजा देवांगन ने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा केंद्र सरकार द्वारा प्रत्येक भारतीय की आकांक्षाओं की उपेक्षा के खिलाफ खड़े होने का आह्वान है। भारत के सामाजिक-सांस्कृतिक ताने-बाने को विभाजनकारी ताकतों ने तबाह कर दिया है। हमारी अर्थव्यवस्था चरमरा गयी है। महंगाई और बेरोजगारी ने लोगों की आशा को निराशा में बदल दिया है।

भारत जोड़ो यात्रा अन्याय के खिलाफ भारत के लोगों की आवाज को एकजुट करने का आंदोलन है। यही वह कांग्रेस पार्टी थी, जिसने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई का नेतृत्व किया, और यही कांग्रेस है जो नफरत और कट्टरता की राजनीति के खिलाफ इस लड़ाई में देश को फिर से एकजुट कर रही है।
 


अन्य पोस्ट