धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 27 जनवरी। जि़ले में 74 वां गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास और गरिमामय तरीके से 26 जनवरी को मनाया गया। जि़ला मुख्यालय के एकलव्य खेल परिसर में आयोजित मुख्य समारोह में विधायक, धरसींवा अनिता शर्मा ने सुबह 9 बजे बतौर मुख्य अतिथि ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान और रा’य गीत के बाद मुख्य अतिथि अनिता शर्मा ने कलेक्टर ऋ तुराज रघुवंशी और एसपी प्रशांत ठाकुर के साथ परेड का निरीक्षण किया। उन्होंने इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया। संदेश वाचन के बाद हर्ष फायर और एकता के प्रतीक रंग-बिरंगे गुब्बारे छोड़े गए।
समारोह का आकर्षण रहे 6 प्लाटून द्वारा ताल से ताल मिलाकर मार्च पास्ट किया। जि़ले के &7 शहीदों के परिजनों का सम्मान शॉल और श्रीफल से मुख्य अतिथि ने किया। स्कूली ब‘चों का रंग-बिरंगी पोशाक में प्रस्तुति, जिसमें देशभक्ति का ज’बा और छत्तीसगढ़ी और मिजो नृत्य ने समारोह में मौजूद लोगों को बांधे रखा। यही नहीं इन आकर्षक प्रस्तुतियों के बाद 14 विभाग द्वारा शासन की महती योजनाओं को जीवंत रूप देते झांकियों का प्रदर्शन भी दर्शक दीर्घा में उत्साह का संचार कर गया।
समारोह में मार्च पास्ट, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और झांकी में पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर आए प्रतिभागियों को मंच से सम्मानित किया गया। समारोह के अंत में मुख्य अतिथि ने जिले के उत्कृष्ट कार्य करने वाले 67 अधिकारी, कर्मचारियों और अन्य लोगों को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
विजेताओं को किया गया पुरस्कृत
मुख्य समारोह में पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे विजेताओं को मुख्य अतिथि के हाथों सम्मानित किया गया। इनमें मार्च पास्ट में नगर सेना बल पुरूष पहले, जिला पुलिस बल पुरुष दूसरे और एनसीसी सीनियर डिवीजन बालिका तीसरे स्थान पर रहे।
इसी तरह सांस्कृतिक कार्यक्रम में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पथर्रीडीह प्रथम, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बठेना द्वितीय और विद्याकुंज उ‘चतर माध्यमिक विद्यालय लोहरसी तृतीय स्थान प्राप्त किया। झांकी में पहले स्थान पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की झांकी रही। दूसरे स्थान पर महिला एवं बाल विकास विभाग और तीसरे स्थान पर वन विभाग की झांकी रही।
नक्सल मोर्चों में शहीद हुए &7 जवानों के परिजनों का किया गया सम्मान
राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के मौके पर नक्सल मोर्चों में मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए जिले के &7 पुलिस जवानों के परिजनों को मुख्य समारोह स्थल डॉ.शोभाराम देवांगन स्कूल के एकलव्य खेल परिसर में मुख्य अतिथि विधायक धरसींवा श्रीमती अनिता शर्मा द्वारा सम्मानित किया गया। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कुल 67 अधिकारी, कर्मचारी और अन्य को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर मंच से सम्मानित किया गया।


