धमतरी

बड़ी वारदाता की आशंका, एसपी ने बोराई एवं बहीगांव कैंप का किया निरीक्षण
27-Jan-2023 3:29 PM
बड़ी वारदाता की आशंका, एसपी ने बोराई एवं बहीगांव कैंप का किया निरीक्षण

धमतरी, 27 जनवरी। एसपी प्रशांत ठाकुर ने नक्सल प्रभावित थाना बोराई  एवं नक्सल इलाके में स्थित सीएएफ कैंप का निरीक्षण किया। सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण निर्देश दिए।
सीमावर्ती थाना बोराई में चेक पोस्ट का निरीक्षण कर बाहर से आने वाले अवैध धान एवं गांजे, अवैध शराब के तस्करी को रोकने एवं सख्त कार्रवाई करने के भी  निर्देश दिए।
थाना बोराई में डीआरजी की टीम से मिलकर थाना कैंप के सुरक्षा के संबंध में नक्सली संबंधित महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिया। बोराई थाने सीमावर्ती क्षेत्रों एवं बहीगांव कैंप निरीक्षण कर कैंप के सभी अधिकारी, कर्मचारियों से रूबरू हुए और उनका हालचाल जाना। उपस्थित जवानों को ईमानदारी व सतर्कतापूर्वक ड्यूटी करने की निर्देश दिया गया।  नक्सली गतिविधियों पर सतत निगाह रखने के लिए जरूरी निर्देश दिया। इस दौरान एसडीओपी नगरी मयंक रणसिंह, थाना प्रभारी बोरई सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
 


अन्य पोस्ट