धमतरी
राज्य स्तरीय डीजे डांस स्पर्धा में प्रेमलता हुईं शामिल
25-Jan-2023 6:22 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 25 जनवरी। ग्राम सामतरा में राज्य स्तरीय डी जे डांस प्रतियोगिता का आयोजन जय माँ शीतला युवा संघ सामतरा द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा जिला मंत्री व पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेमलता नागवंशी शामिल हुई।
प्र्रेमलता नागवंशी ने अपने उद्बोधन में सभी को मेला मंडई और राष्ट्रीय बालिका दिवस की शुभकामनाएँ दीं एवं अपनी संस्कृति को सहेज के रखने पर जोर दिया।। कार्यक्रम में मुख्य रूप से, जनपद सदस्य मानी यादव, अमाली सरपंच जग्गनाथ कश्यप, अरुण सोम, शारदा प्रसाद गवाले, हरक राम कश्यप, मिश्री लाल चिंडा, सुकनाथ राम ठाकुर, कन्हैया लाल नाग, केशरी बाई मरकाम, इंदू बाई चिंडा, थानेश्वर यदूराज, बोधन चिंडा, योगेश सोम, गिरीश सोम व ग्रामवासी भारी संख्या में उपस्थित रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


