धमतरी
जनपद उपाध्यक्ष हुमित बेलरगांव में करेंगे ध्वजारोहण
25-Jan-2023 6:19 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 25 जनवरी। गणतंत्र दिवस पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलरगांव में ध्वजारोहण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का किया गया है। जिसमें मुख्य अतिथि हुमित कुमार लिमजा उपाध्यक्ष जनपद पंचायत नगरी, अध्यक्षता उमेंद दीवान सरपंच ग्राम पंचायत बेलरगाव, विशेष अतिथि पोखराज कश्यप उप सरपंच ग्राम पंचायत बेलरगांव एवं अन्य गणमान्य नागरिकों उपस्थिति में विभिन्न बौद्धिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में सभी स्कूल के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों की उपस्थिति और क्षेत्र के सभी आमजनों की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न किया जाएगा। कोरोना काल के बाद क्षेत्र में पहली बार राष्ट्रीय पर्व का आयोजन किया जा रहा है जिससे क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


