धमतरी
स्कूली बच्चों को बेल्ट-टाई
23-Jan-2023 3:04 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
नगरी, 23 जनवरी। शासकीय प्राथमिक शाला जंगल पारा छिपली में शाला प्रबंधन समिति और ग्राम पंचायत तथा गणमान्य नागरिको की उपस्थिति में विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई साथ ही ‘अंगना मा शिक्षा’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान प्रधान पाठक सोनिया साहू द्वारा कक्षा पहेली से पांचवी तक सभी अध्यनरत छात्र छात्राओं को अपने तरफ से बेल्ट टाई प्रदान किया गया।
इस अवसर पर जनपद सभापति मन्नू लाल यादव सरपंच संत नेताम ग्राम पटेल मनहरण साहू ग्राम समिति अध्यक्ष त्रिभुवन बिसेन हृदय साहू रामेश्वर खूंटे डाइट नगरी से व्याख्याता साहू जोहर नेताम शिक्षिका जागेश्वरी नेताम महिला स्व सहायता समूह की माताएं, जनभागीदारी समिति और पालक गण उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


