धमतरी
हरदीभाटा के बच्चों ने किया शैक्षणिक भ्रमण
23-Jan-2023 2:21 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 23 जनवरी। माध्यमिक शाला हरदी भाटा के 50 छात्र-छात्राओं पालको एवं शिक्षक स्टॉप के सदस्यों के द्वारा राजधानी रायपुर में महंत घासीदास संग्रहालय, महादेव घाट लक्ष्मण झूला खारून नदी, पुरखौती मुक्तांगन, नया रायपुर मंत्रालय भवन वाटर फाउंटेन, का भ्रमण किए।
घासीदास म्यूजियम में स्थित पुरातात्विक चीजों का अध्ययन बच्चों ने किया साथ ही पुरखौती मुक्तांगन में छत्तीसगढ़ की संस्कृति की झलक देखने को मिला, वाटर फाउंटेन का अनूठा दृश्य देखकर बच्चे अत्यंत प्रभावित हुए ।
इस अवसर पर संकुल हरदीभाटा के समन्वयक लोमस प्रसाद साहू प्रधान पाठक नंदलाल कश्यप शिक्षक अंजना बेस प्रतिभा देहारी एवं पालक गण देवेंद्र, विनायक, त्रिवेणी साथ में भ्रमण पर पूर्ण सहयोग किए ।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


