धमतरी

शाला प्रबंधन समिति की बैठक
21-Jan-2023 4:01 PM
शाला प्रबंधन समिति की बैठक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 21 जनवरी।
शासकीय प्राथमिक शाला चुरियारा पारा नगरी में शाला प्रबंध समिति की तृतीय बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें निपुण भारत अभियान से परिचय एवं निपुण भारत अभियान की शपथ दिलवाई गई। शाला में बच्चों के लक्ष्य के अनुरूप स्थिति, उसमें सुधार हेतु आवश्यक उपाय, माताओं के उन्मुखीकरण के माध्यम से बच्चों में सुधार हेतु अंगना मा शिक्षा कार्यक्रम, शाला में गुणात्मक शिक्षा हेतु सोशल ऑडिट का आयोजन किया  गया। 

अर्धवार्षिक परीक्षा परिणाम की जानकारी, त्रिवर्षीय शाला विकास योजना का प्रस्तुतीकरण एवं योजना हेतु चर्चा, बच्चों की गुणात्मक सुधार हेतु सुग्घर पढ़वईया योजना के अनुसार क्रियान्वयन की स्थिति, कमजोर या लंबी अनुपस्थिति वाले बच्चों की शाला में नियमित उपस्थिति होने हेतु रणनीति, उपचारात्मक शिक्षा के अंतर्गत किए जा रहे विभिन्न कार्यों तथा विशेष कोचिंग कक्षाओं का आयोजन, ऑनलाइन कक्षाएं टैली प्रैक्टिस का प्रयोग, अभ्यास पुस्तिका का कार्य, हस्त लेख सुधार, पुस्तकालय का नियमित उपयोग एवं बच्चों के पढऩे की स्पीड एवं समझ में वृद्धि हेतु उपाय, शाला परिसर का भ्रमण, शाला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न मुद्दे की जानकारी एवं सुरक्षा ऑडिट कराना , 26 जनवरी का आयोजन के संबंध में जानकारी दी गई। पांचवी कक्षा के बच्चों को टिटनेस की टीका लगने की भी जानकारी समिति में प्रस्तुत की गई। 

बैठक के दौरान स्मार्ट माता का प्रमाण पत्र लक्ष्मी यादव और रूपा यादव को प्रदान किया गया। बैठक में नगर पंचायत नगरी के एल्डरमेन नरेश छेदैहा, पार्षद अश्वनी निषाद, प्रधानपाठक दीपनारायण दुबे, शाला प्रबंधन समिति की अध्यक्ष माधुरी ध्रुव, गुलाब ध्रुव, दुर्गा यादव, मनोज यादव, धनेश्वरी ध्रुव, पुनीता ध्रुव, शबनम बानो, नागेश्वरी मंडावी विशेष रूप से उपस्थित थे।

 


अन्य पोस्ट