धमतरी

कुरुद कॉलेज में पार्क उन्नयन का शिलान्यास
21-Jan-2023 3:53 PM
कुरुद कॉलेज में पार्क उन्नयन का शिलान्यास

कुरुद, 21 जनवरी। संत गुरु घासीदास शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुरुद परिसर में जनभागीदारी से जुटाए संसाधनों से पार्क उन्नयन का शिलान्यास जनभागीदारी समिति अध्यक्ष तारिणी चन्द्राकर, नपं अध्यक्ष तपन चंद्राकर के करकमलों से किया गया।

पीजी कॉलेज कुरुद में पाम वृक्षों का रोपण पश्चात मण्डी  अध्यक्ष नीलम चन्द्राकर ने रामायण लाल साहु द्वारा प्रदत्त स्वामी विवेकानंद की मूर्ति का अनावरण किया। अतिथियों ने कालेज में शैक्षणिक, खेल एवं दुसरी गतिविधियों के बढ़ते कदम के लिए प्रबंधन की प्रशंसा करते हुए दानदाताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया। आभार व्यक्त करते हुए प्राचार्य ओपी चन्द्राकर ने बताया कि कुरुद का महाविद्यालय शिक्षा के साथ साथ साज-सज्जा, खेल, सांस्कृति और हर क्षेत्र में अपनी योग्यता पुरे प्रदेश में सिद्ध कर रहा है।

इस मौके पर जनभागीदारी समिति के वैभव चन्द्राकर,महिमा शुक्ला, गंगेश साहु, कुलदीप गुरुपंच, पार्षद उत्तम साहु, आईएस परमार, उन्नत कृषक रोशन चन्द्राकर,प्रोफेसर डीके राठौर,  डा. आरके पाण्डेय, डा.प्रभात रंजन, ग्रंथालय प्रमुख बीएल देवांगन, देवनारायण साहु, संदीप परमार, चन्द्रप्रकाश देवांगन, तुकेश साहु, उमेश कंडरा, योगेश निर्मलकर सहित  विधार्थी आदि उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट