धमतरी

अलग-अलग जगह छापा, शराब बेच रहे 2 पकड़ाए
21-Jan-2023 3:41 PM
अलग-अलग जगह छापा, शराब बेच रहे 2 पकड़ाए

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 21 जनवरी।
जिले में अवैध रूप से शराब बनाकर बेचते खिलाफ आबकारी पुलिस ने फिर से अभियान छेड़ दिया है। अलग-अलग जगह छापा मारकर ने टीम ने 7 प्रकरण दर्ज कर 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। न्यायालय में पेश करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।

जिले में नए कलेक्टर के आते ही अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग एक्शन मोड़ में आ गया हैं। आबकारी अधिकारी एके सिंह के निर्देश पर एक टीम ने छामापार अभियान छेड़ा है। इस बीच मगरलोड, कुरूद और भखारा क्षेत्र में दबिश देकर कार्रवाई की।
ग्राम बिरझुली ने आबकारी विभाग की ने डुमन लाल सिन्हा (27) को 6 लीटर महुआ शराब के साथ पकड़ा। बृजलाल सिन्हा (60) को 5.5 लीटर महुआ शराब के साथ पकड़ा। दोनों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई कर गिरफ्तार किया। न्यायालय में पेश करने के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया।

इसी तरह ग्राम कोसमर्रा में ओमप्रकाश कंवर (36) को 3.78 लीटर, ग्राम अंवरी में संतोषी बंजारे (50) को 1.8 लीटर, ग्राम मुल्ले में दुलारी बाई सतनामी (45) को 1.620 लीटर, ग्राम मडेली में युगल किशोर साहू (29) को 1.800 लीटर तथा कोसमर्रा में संजय पारधी (40) को 2.700 लीटर देशी मदिरा प्लेन शराब के साथ पकड़ा गया। इनके खिलाफ धारा 34(1)(ख) के तहत कार्रवाई की गई। चूंकि इनसे पकड़े गए शराब की मात्रा 5 लीटर से कम था, इसलिए उन्हें जमानत में छोड़ दिया गया।


अन्य पोस्ट