धमतरी
नगरी, 20 जनवरी। निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन महत्तम महोत्सव के अंतर्गत पूज्य आचार्य रामेश सुवर्ण दीक्षा महामहोत्सव के अवसर पर सामाजिक गतिविधियों में अपनी सेवाओं के साथ साधुमार्गी जैन संघ नगरी ,समता महिला मंडल, समता युवा संघ एवं समता बहू मंडल के सामूहिक प्रयास के साथ हाईस्कूल मैदान में हो रहे 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ स्थल पर विविध रोग उपचार हेतु शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमें दांतों का इलाज एवं सड़े दांतों को निकालना जालंधर पद्धति द्वारा जिसमें अपनी विशेष सेवा दे रहे हैं।
डॉ. श्रेणिक नाहटा एवं उनकी पूरी टीम ,नेत्र चिकित्सा एवं चश्मा वितरण हेतु महावीर इंटरनेशनल ग्रुप की सेवाओं के साथ 22 जनवरी दिन रविवार को सुबह 10 बजे से उपस्थित रहेंगे। क्षेत्रवासियों से इस शुभ अवसर लाभ लेने अपील की गई है।
साथ ही साथ 23 जनवरी दिन सोमवार को आयुर्वेदिक, एलोपैथिक एवं होम्योपैथी चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया गया है जिसमें विभिन्न रोगों का इलाज एवं दवा वितरण विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा होना है चिकित्सा हेतु पधारे सभी महानुभावों से निवेदन अपनी चल रही दवाई ब्लड प्रेशर ,शुगर, थायराइड या अन्य कोई दवाइयां चल रही हो वह जरूर लाएं।


