धमतरी

सुखराम कॉलेज में 6 दिवसीय वार्षिक खेलकूद स्पर्धा
20-Jan-2023 2:19 PM
सुखराम कॉलेज में 6 दिवसीय वार्षिक खेलकूद स्पर्धा

नगरी, 20 जनवरी। शासकीय सुखराम नागे महाविद्यालय नगरी में दिनांक 11 से 16 जनवरी तक 6 दिवसीय वार्षिक खेलकूद स्पर्धा 2022-23 का आयोजन प्रभारी प्राचार्य प्रो.आर.आर.मेहरा एवं खेलकूद प्रभारी प्रो.लालमन बेरवंश के निर्देशन में किया गया।
वार्षिक खेलकूद स्पर्धा 2023  में 100 मीटर दौड़ प्रथम - पंकज सिन्हा, आकांक्षा मरकाम, 200 एवं 400 मीटर दौड़ प्रथम- पंकज सिन्हा, पामेश्वरी नेताम, भाला फेंक प्रथम - गजाधर कश्यप, सविता, तवां फेंक प्रथम - उदय सोम, किरण कश्यप, गोला फेंक प्रथम- पारेन्द्र नेताम, लिलेश्वर, शतरंज प्रथम - प्रथम महोबे, बैडमिंटन एकल प्रथम- कमलनारायण साहू, आकांक्षा मरकाम, बैडमिंटन युगल प्रथम - आकाश देवांगन, वैभव सोम, नीलम नाग एवं रुचि मिश्रण, उंची कूद प्रथम-वेदप्रकाश, लंबी कूद-वेदप्रकाश साहू, हेमलता, कबड्डी बालक एवं बालिका वर्ग प्रथम - बीए अंतिम, खो-खो बालक एवं बालिका वर्ग प्रथम - बीए अंतिम, क्रिकेट प्रथम - बीए अंतिम स्थान प्राप्त किया ।

उक्त स्पर्धाओं में महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढक़र अपना खेल प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया तथा क्रीड़ा स्पर्धाओं का आनंद उठाया। स्पर्धा में महाविद्यालय में कार्यरत अधिकारीगण एवं कर्मचारीगणों ने अपना सहयोग प्रदान किया ।
 


अन्य पोस्ट