धमतरी
अनिला ने कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के कैलेंडर का किया विमोचन
19-Jan-2023 4:31 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
नगरी, 19 जनवरी। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ब्लॉक शाखा नगरी द्वारा प्रकाशित वार्षिक कैलेंडर 2023 का 17 जनवरी को नगरी प्रवास पर पहुंचे प्रभारी मंत्री अनिला भेडिय़ा महिला बाल विकास तथा समाज कल्याण विभाग एवं डॉ. लक्ष्मी ध्रुव विधायक एवं उपाध्यक्ष मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण छ.ग., पूर्व विधायक अम्बिका मरकाम ने एक आयोजित कार्यक्रम में कैलेंडर का विमोचन किया है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के ब्लॉक संयोजक डोमार सिंह ध्रुव, सचिव गिरीश जयसवाल,एम के बोर्झा, प्रवक्ता केपी साहू, आईटी सेल प्रभारी देवप्रकाश ताम्रकार, संकुल समन्वयक संघ अध्यक्ष जशपाल खनूजा, लोचन साहू, उमेश सोम, विजय गेंडरे राजकुमार कुंभकार वासुदेव साहू अमृतलाल साव, रोहित ध्रुव, श्रवण साहू सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


