धमतरी

नाबालिग से छेडख़ानी कर मारपीट, आरोपी गिरफ्तार
18-Jan-2023 4:46 PM
नाबालिग से छेडख़ानी कर मारपीट, आरोपी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 18   जनवरी।
जिले में एक नाबालिग लडक़ी से छेडख़ानी कर मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह मामला बिरेझर चौकी के तहत एक गांव का है।

पुलिस ने बताया कि नाबालिग ने चौकी बिरेझर में आकर रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि आरोपी अश्वनी भारती (26) कोड़ेबोड़ उस पर बुरी नीयत से 500 रुपए देकर साथ में सोने के लिए अश्लील मांग करने लगा। पीडि़ता के मना करने पर अश्लील गाली गलौज करते हुए मारपीट कर चोट पहुंचाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी अश्वनी भारती के खिलाफ धारा 294,323,353 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले की जांच शुरू कर दी।

घर से गिरफ्तार हुआ आरोपी
पुलिस ने उसके ठिकाने पर दबिश देकर आरोपी अश्वनी भारती को गिरफ्तार कर लिया। दोपहर बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। 

 


अन्य पोस्ट