धमतरी
महिला की हत्या, 10 साल की सजा
18-Jan-2023 3:47 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
धमतरी, 18 जनवरी। खल्लारी के आमाबहार में 35 साल की महिला आयती मरकाम की हत्या हो गई। इस मामले में हत्याा के आरोपी टेमन नेताम(26) को 10 साल की सजा हुई है। यह फैसला अपर सत्र न्यायाधीश (एफटीसी) सुनीता टोप्पो ने सुनाया है। शासन की ओर से पैरवी अपर लोक अभियोजक गजानंद मीनपाल ने किया।
जानकारी के मुताबिक यह घटना 20 मई 2021 की है। दोपहर करीब 1.30 बजे टेमन नेताम ने लकड़ी की पटिया से भाजी तोडक़र आ रही महिला आयती मरकाम (35) पर हमला किया। सिर पर 4 से 5 वार उसकी हत्या कर दी। वहां जंगल की ओर भाग गया था, जिसे पुलिस ने घेरकर पकड़ा। रिमांड पर जेल भेजा। खल्लारी पुलिस ने मामले की जांच कर जरूरी सबूत जुटाई। इसके बाद कोर्ट में केस पेश किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


