धमतरी

श्री राम मंदिर का होगा जीर्णोद्धार, ट्रस्टी ने 1.98 करोड़ का एस्टीमेट सीएम को सौंपा, भक्तों से मांगा सहयोग
18-Jan-2023 3:06 PM
श्री राम मंदिर का होगा जीर्णोद्धार, ट्रस्टी ने 1.98 करोड़  का एस्टीमेट सीएम को सौंपा, भक्तों से मांगा सहयोग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
धमतरी, 18   जनवरी।
करीब 1200 वर्ष पुराने किले के श्रीराम मंदिर का जीर्णोद्धार होगा। ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने लोगों से दान  स्वरुप सहयोग मांगा है, ताकि भगवान श्रीराम का मंदिर भव्य और आकर्षक बन सकें। मंगलवार को पदाधिकारियों ने मंदिर के बारे में विस्तृत चर्चा की।

ट्रस्ट ने बताया कि 1200 वर्ष से अधिक पुराने मंदिर में 12 मई 1992 को ट्रस्ट का निर्माण हुआ था, जो अब तक कार्य कर रही है। जीर्णोद्धार के लिए शासन के पास 1 करोड़ 98 हजार का स्टीमेट बनाकर प्रस्ताव भेजा है। इसके अलावा प्रतिनिधिमंडल भी मिल चुका है। शासन द्वारा इंजीनियर को इसके लिए निर्देश दिया है, ताकि डीएमएफ से स्वीकृति दिलाई जा सके।  

मंदिर ट्रस्ट के ये हैं पदाधिकारी
श्री राम मंदिर ट्रस्ट में वरिष्ठ न्यासी जानकी प्रसाद शर्मा, डॉ. एनपी गुप्ता है। दिग्विजय सिंह कृदत्त अध्यक्ष, सुदर्शन गुप्ता उपाध्यक्ष, अशोक पवार कोषाध्यक्ष, सूर्यकांत तिवारी महासचिव, न्यासी विकांत शर्मा, राजेंद्र श्रोती, संतोष गुप्ता, भुरा ग्वाल, अभिमन्यु सिन्हा, नितिन गुप्ता, प्रदीप गुप्ता और कीर्ति शाह कानूनी सलाहकार हैं।

 


अन्य पोस्ट