धमतरी
लीनेस क्लब धमतरी ने मरीजों को कंबल व लड्डू बांटे
14-Jan-2023 3:43 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
धमतरी, 14 जनवरी। लीनेस क्लब धमतरी ने जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में महिलाओं को बिस्किट एवं लड्डू, कंबल का वितरण किया। डॉ. जेएस खालसा एवं डॉ. राकेश सोनी के आतिथ्य में यह सामान दिया। लायनेस क्लब धमतरी की अध्यक्ष प्रभा श्रीवास्तव, सचिव मनीषा छाजेड़, कोषाध्यक्ष ज्योति गुप्ता, सदस्य उषा गुप्ता, जानकी गुप्ता, ज्योति शांडिल्य, ज्योति लूनिया उपस्थित थीं। डॉक्टरों द्वारा क्लब के इस कार्य को सराहनीय कदम बताया गया। क्लब को इसी तरह जनसेवा करते रहने के लिए डॉक्टरों ने सराहा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


