धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 8 जनवरी। छत्तीसगढ़ विधानसभा उपाध्यक्ष के तौर पर हुई ताजपोशी के बाद विधायक संतराम नेताम का कुरुद में भव्य स्वागत किया गया। युकांईयों ने उन्हें धान से तौला।
शनिवार को सांधा चौक में नवनियुक्त विधानसभा उपाध्यक्ष श्री नेताम का कांग्रेस जनों ने जोशिले अंदाज में स्वागत किया। कार्यकताओं से भेट मुलाकात कर बस्तरिहा विधायक संतराम ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ खुशहाल है व निरन्तर प्रगति की ओर अग्रसर है। कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति की महिमा को जन-जन पहुंचाने पर काम किया है।
इस बीच युकां विधानसभा अध्यक्ष देवव्रत साहू के नेतृत्व म़े श्री नेताम को धान से तौला गया। इस अवसर पर नपं अध्यक्ष तपन चन्द्राकर मंडी अध्यक्ष नीलम चन्द्राकर, तारिणी चन्द्राकर,आशीष शर्मा, चुम्मन दीवान, रोशन जांगड़े, उत्तम साहू,बसन्त साहू,महेन्द्र साहू, रमेश सिन्हा, हितेंद्र केला, पप्पू राजपूत, वैभव चन्द्राकर, योगेश निर्मलकर , ऐश्वर्य साहू,अमित चन्द्राकर, मनोज भतपहरी आदि उपस्थित थे।


