धमतरी

नगरी राज मरार समाज ने मनाई शाकंभरी जयंती
08-Jan-2023 3:30 PM
नगरी राज मरार समाज ने मनाई शाकंभरी जयंती

नगरी, 8 जनवरी। मरार पटेल समाज नगरी राज के द्वारा कर्णेश्वर धाम सिहावा में स्थित मरार समाज की कुलदेवी मां आदिशक्ति शाकम्भरी देवी मंदिर में पूजा एवं यज्ञ पूर्णाहुति करके 6 जनवरी दिन शुक्रवार को शाकम्भरी जयंती मनाया गया। इस कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में महिला पुरुषों बच्चों एवम युवक युवतियों ने भाग लेकर सामाजिक एकता का परिचय दिया ।
नगरी राज के बारह क्षेत्रों से आये सामाजिक बन्धुओं की उपस्थिति में माता शाकम्भरी से समाज के सभी लोगो के लिए मंगल कामना कर समाज के उत्तरोत्तर विकास हेतु माता से आशीर्वाद लेकर प्रसादी का वितरण किया गया ।

कार्यक्रम में राजा दिवस राम पटेल ,कार्यकारी अध्यक्ष वामदेव कौशल,महामंत्री मदन पटेल,कोषाध्यक्ष कृपाराम पटेल,शैलेंद्र कौशल, विजय कौशल,बृजलाल पटेल, जनपद सदस्य ईश्वर पटेल,सौभाग्य चंद पटेल, ओमप्रकाष पटेल, अशोक पटेल,राय सिंग पटेल, ललित राम कौशल, मन्नूलाल पटेल, किशन पटेल, सोहन पटेल, निर्मल पटेल, पूनारद पटेल, रामसुंदर पटेल,चैनसिंग कौशल, गणेश पटेल, शंकर पटेल, रूपनारायण पटेल, थानुराम पटेल, रमेश पटेल, कृष्णा पटेल, सहित बड़ी संख्या में सामाजिक स्वजातीय बन्धु उपस्थित रहे।
 


अन्य पोस्ट