धमतरी

मनोज अध्यक्ष, अभिषेक कोषाध्यक्ष बने
08-Jan-2023 3:25 PM
मनोज अध्यक्ष, अभिषेक  कोषाध्यक्ष बने

अधिवक्ता संघ नगरी का चुनाव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 8 जनवरी।
तहसील अधिवक्ता संघ नगरी का चुनाव 7 जनवरी को तहसील कार्यालय में संपन्न हुआ, जिसमें अध्यक्ष पद पर मनोज सिंह ठाकुर को सर्वसम्मति से चुना गया।
सचिव दुष्यंत कौशल एवं कोषाध्यक्ष अभिषेक जैन को बनाया गया,उपाध्यक्ष दिलीप शर्मा एवं मोहित शांडिल्य सह सचिव तुलसी राम साहू कीड़ा एवं सांस्कृतिक सचिव मुकेश सेमरे ग्रंथलाय प्रभारी पुष्पेंद्र साहू एवं संरक्षक चित्रभानू तेजस को को नियुक्त किया गया। कार्यकारिणी सदस्य में वरिष्ठ अधिवक्ता गण कुशाल चंद जैन, टीवी अग्रवाल, मारूत कुमार गंजीर,सुरेश कुमार साहू, जागेश सोलंकी का मनोनयन किया गया। चुनाव अधिकारी रुद्र प्रताप साहू ने शांति एवं सफतापूर्वक चुनाव संपन्न कराया।
इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता मुकेश साहू,दीपक सोनी, सुरेश प्रजापति , फारुख लोहनी,सुरेश साहू, खेमराज देवांगन, आर पी मिश्र, एवं पूर्व अध्यक्ष चित्रभानू तेजस ने बधाई दी। उक्त जानकारी अधिवक्ता अभिषेक जैन ने प्रदान की।
 


अन्य पोस्ट