धमतरी
नगरी, 8 जनवरी। छत्तीसगढ़ साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष टहल सिंह साहू, राष्ट्रीय तैलिक महासभा युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष, तेलघानी बोर्ड के चेयरमैन संदीप साहू, एवं प्रदेश के वरिष्ठ समाजसेवी राजेंद्र साहू व कार्यकारी अध्यक्ष गिरवर साहू के अनुशंसा पर पिछड़ा वर्ग कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं साहू संघ युवा प्रकोष्ठ के पूर्व संयोजक ओम प्रकाश साहू को साहू संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष पद के लिए मनोनीत किया गया है। ओम प्रकाश साहू को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर बनाये जाने पर युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्गेश साहू एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण संघ के जिलाध्यक्ष अंगेश हिरवानी सहित तहसील साहू समाज नगरी के अध्यक्ष पुनीत राम साहू, अनराज साहू, सुभाष साहू, पेमंन साहू, युवा के अनिरुद्ध गंजीर रामगोपाल साहू कर्मचारी अध्यक्ष योगेश साहू पारेन्द्र साहू कुलेश साहू धर्मेंद्र साहू मोनू साहू प्रदीप साहू मुकेश साहू नुतेश साहू लोगों ने बधाई दी है।


