धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 3 जनवरी। ग्राम अरौद में आयोजित टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियिगिता में विभिन्न गांवों से आए खिलाडिय़ों ने भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कुरुद विधानसभा अंतर्गत ग्राम अरौद -मेघा में रविवार को इस खेल स्पर्धा के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर अतिथि शामिल हुए कुरुद नपं अध्यक्ष तपन चंद्राकर ने कहा कि भूपेश सरकार ने पारम्परिक खेलकूद को बढ़ावा देने छत्तीसगढिय़ा आलोम्पिक का आयोजन गांव गांव में किया है। कुरुद जनपद अध्यक्ष शारदा लोकनाथ साहू ने गांव में इतना बड़ा आयोजन करने के लिए आयोजकों को बधाई देते हुए खिलाडिय़ों को लगन मेहनत और खेल भावना से आगे बढऩे की सलाह दी।
धमतरी जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष भरत नाहर ने प्रतिभागी खिलाडिय़ों का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि अब वो दौर नहीं जिसमें पढ़ लिख कर कैरियर बनाने की बात कही जाती थी,अब तो खेल के मैदान से ही खिलाड़ी अपना भविष्य उज्जवल बना रहे हैं।
इस अवसर पर मगरलोड जनपद अध्यक्ष ज्योति दिवाकर ठाकुर, सरपंच रूखमणी पुरषोत्तम साहू, विस युकांध्यक्ष देवव्रत साहू, जनपद सदस्य नंदनी रेखराम साहू, आयोजन समिति के गजानंद यादव, करण साहू, अजय, त्रिलोकचंद, नारायण, राजेश, नूतन, फनिश, रमन साहू, योगेश सेन, गौतम, भगवान सिंग, केशव, गौकरण, हरीराम साहू एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।


