धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 3 जनवरी। सिहावा विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक बेलरगांव के बिरगुड़ी के सर्वधर्म संगम समिति हटवारापारा द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ सिहावा विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव के कर कमलो से संपन्न हुआ।
विधायक ने अपने उद्बोधन में खेल से बौद्धिक एवं शारीरिक विकास एवं खेल को खिलाड़ी भावना के साथ खेलने एवं खेल के प्रति छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राजीव युवा मितान के माध्यम से छत्तीसगढ़ की पुरानी खेल जो लुप्त हो रही थी उसको उजागर किया गया है, पुन: जीवित किया गया है।
ग्रामीण स्तर पर खेल का आयोजन ग्रामीण जनों के अंदर खेल के प्रति प्रतिभा को उजागर करना एवं खेल के माध्यम से अपने गांव अपने जिला एवं आपने प्रदेश का नाम रोशन करने की बात कही एवं आयोजक समिति को विधायक निधि से 10 हजार देने की घोषणा की।
उक्त अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच ग्राम पंचायत अनीता मरकाम, विशेष अतिथि जगदीश प्रसाद गावडे, विशेष अतिथि शिवाजीराव अहिरकर, जयसिंह सहारे, ठाकुर राम कुंजाम, अनुसूया कुंजाम, हरीक लाल समुंदर, गोवर्धन ध्रुव, दीनदयाल नाग, अध्यक्ष सर्वधर्म संगम समिति वशिष्ठ बिसेन आयोजन समिति के समस्त कार्यकर्ता पदाधिकारी बाहर से आए हुए खिलाड़ी बंधु एवं ग्रामीण जन उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सेवा दल के अध्यक्ष मोहम्मद अय्यूब खान द्वारा किया गया।


