धमतरी

कुरुद के रमेश केला प्रदेश माहेश्वरी समाज उपाध्यक्ष निर्वाचित
30-Dec-2022 3:58 PM
कुरुद के रमेश केला प्रदेश माहेश्वरी समाज उपाध्यक्ष निर्वाचित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 30 दिसंबर।
धमतरी जिला माहेश्वरी समाज की बैठक में जिलाध्यक्ष किशन सारड़ा द्वारा कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस मौके पर नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश केला कुरुद का सम्मान किया गया।
 रामदेव बाबा मंदिर कांकेर में हुई समाजिक बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अशोक राठी, प्रदेश मंत्री नंदकिशोर राठी, उपाध्यक्ष रमेश कुमार केला, कांकेर सभा अध्यक्ष नारायण राठी, सचिव निर्मल गांधी आदि की  उपस्थिति में किशन सारड़ा ने जिला कार्यकारिणी का गठन किया। जिसमें 2023-25 के लिये सरंक्षक अशोक राठी, मोहनलाल गांधी, रामकिशोर केला, कस्तूरचंद राठी, सचिव आनंद द्वारकानी, संगठन मंत्री विजय राठी, अर्थमंत्री अनिल गांधी,उपाध्यक्ष भागवत लाल गांधी, द्वारकादास चांडक, हरीश चांडक, सँयुक्त मंत्री विनोद गांधी, अरुण केला, गोपाल राठी सहमंत्री संतोष राठी कार्यक्रम संयोजक हरीश गांधी, मूलचंद लड्ढ़ा, चिकित्सा प्रकोष्ठ डॉ. श्रीकांत जाजू, प्रचार प्रसार धर्मेंद्र फाफट, आनंद सारडा, गोपाल चांडक को शामिल किया गया है। 

प्रदेश कार्यकारणी में शंकरलाल राठी, रमेश राठी,महेश दम्मानी, कचरू भट्टर,ताराचंद चांडक, ललित चांडक, गोविंद सददानी,मनोनीत सदस्य अमोल सारडा, अमोल मुंदड़ा को जोड़ा गया है। इस मौके पर नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश केला, प्रदेश मंत्री  नंदकिशोर राठी का जिला टीम की ओर से सम्मान किया गया। तत्पश्चात वर्ष 23-25 की कार्ययोजना बनाने चर्चा की गयी, जिसमें शिवपुराण, टॉक शो, उद्योग एवं व्यापार मेला, मेडिकल केम्प, दीपावली एवं होली मिलन, एवं प्रतिवर्ष, धार्मिक यात्रा का आयोजन करने पर सहमति बनी। बैठक में धमतरी जिला के सभी 11 सभाओं से अध्यक्ष-सचिव व कार्यकारणी के सभी मेम्बरों के अलावा कांकेर के सदस्य उपस्थित थे।

 


अन्य पोस्ट