धमतरी

अश्लील वीडियो वायरल, युवक इंदौर से गिरफ्तार
30-Dec-2022 3:15 PM
अश्लील वीडियो वायरल, युवक इंदौर से गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 30 दिसंबर।
सोशल मीडिया में अपलोड फोटो से छेडख़ानी कर अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
सिहावा पुलिस के मुताबिक मुकुंदपुर निवासी प्रार्थिया के मोबाइल पर 19 जनवरी 2022 को पप्पू सोलंकी नामक इंस्टाग्राम आईडी से अज्ञात व्यक्ति ने फोन मैसेज कर वीडियो कॉल करने की धमकी दी। वीडियो कॉल नहीं करने पर इंस्टाग्राम में लगी स्टोरी फोटो को एडिटिंग कर उसका अश्लील वीडियो बनाकर व्हाट्सअप किया। यही नहीं युवक ने उक्त अश्लील वीडियो, फोटो को यू-ट्यूब, फेसबुक सोशल मीडिया में डाल दिया हूं, कहकर मैसेज कर युवती को एडिटिंग कर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।

प्रार्थिया की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 354,509-ख,506, 67 आईटी के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया।

टावर डंप कर कॉल डिटेल निकाला
पुलिस ने आरोपी के मोबाइल नंबर का कॉल डिटेल, टावर, लोकेश के आधार पर उन तक पहुंच गया। आरोपी पप्पू सोलंकी (25) हसाखेड़ी इंदौर का पता तलाश के लिए टीम गठित कर दीगर राज्य मध्यप्रदेश रवाना किया। वहां उनके ठिकाने पर दबिश देकर आरोपी पप्पू सोलंकी को हिरासत में ले लिया। अपराध सबूत पाने पर उसे गुरुवार को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया,जहां से उसे रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
 


अन्य पोस्ट