धमतरी

शैलेंद्र-रोशनी गुप्ता को बेस्ट कपल अवार्ड
29-Dec-2022 3:38 PM
शैलेंद्र-रोशनी गुप्ता को बेस्ट कपल अवार्ड

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 29 दिसंबर।
श्री गुजराती समाज सांस्कृतिक मंच एवं श्री गुजराती महिला मंडल ने आनंद मेला का आयोजन किया। अनेक प्रकार के प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बेस्ट कपल का पुरस्कार रेडक्रॉस सोसाइटी के सह संचालक शैलेंद्र गुप्ता और उनकी पत्नी रोशनी गुप्ता को मिला।

उप पुलिस अधीक्षक रागिनी मिश्रा द्वारा कार्यक्रम के आयोजक विकास गुप्ता का स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया। उन्होंने कार्यक्रम की प्रशंसा की।
रेडक्रॉस सोसायटी के सभी सदस्यों एवं कार्यक्रम के आयोजक विकास गुप्ता श्री शिवम ज्वेलर्स एवं गुजराती समाज महिला मंडल अध्यक्ष कनक शाह ने बेस्ट कपल विजेता शैलेंद्र गुप्ता और उनकी पत्नी रोशनी गुप्ता को बधाई दी।
बेस्ट कपल प्रतियोगिता की निर्णायक जानकी गुप्ता ने बताया कि शैलेंद्र रोशनी गुप्ता वास्तव में बेस्ट कपल है, पति पत्नी के आपसी सामंजस्य, प्रेम और सम्मान की मिसाल है।


अन्य पोस्ट