धमतरी

राइसमिल मुंशी व बर्तन व्यापारी के घर से 4.27 लाख की चोरी
28-Dec-2022 4:22 PM
राइसमिल मुंशी व बर्तन व्यापारी के घर से 4.27 लाख की चोरी

अर्जुनी थाना क्षेत्र के अरौद व सिवनीखुर्द गांव का मामला
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी,28 दिसंबर।
साल 2022 के अंतिम पखवाड़े में 2 गांव में बड़ी चोरी हो गई। अज्ञात चोरों ने सूने घर का फायदा उठाकर 4 लाख 27 हजार की चोरी कर भाग गए। यह घटना अरौद निवासी राइसमिल मुंशी पुरूषोत्तम सिन्हा और सिवनीखुर्द के बर्तन व्यापारी मनहरण लाल ध्रुव के घर हुई है। पुलिस ने दोनों चोरी के मामले में धारा 380, 454 के तहत एफआईआर दर्ज कर चोरों की तलाश कर रही है। दोनों बड़ी चोरी है। इसलिए साइबर सेल की टीम भी आरोपियों को पकडऩे सीसीटीवी के जरिए चोरों को ढूंढ रही।

अर्जुनी पुलिस के मुताबिक अरौद निवासी पुरुषोत्तम सिन्हा राइसमिल में मुंशी है। बताया कि 20 दिसंबर को सुबह करीब 9 बजे काम पर निकल गया। उसकी पत्नी बच्चों को स्कूल भेजकर दोपहर करीब 12 बजे गांव के तालाब में नहाने चली गई। वापस लौटी, तो दरवाजा खुला था। घर के अंदर कमरे का सारा सामान इधर-उधर बिखरे व आलमारी खुला मिला। सोने-चांदी के गहने सहित नगद 1.25 लाख रुपए गायब थे। घटना की जानकारी अपने पति पुरूषोत्तम को दी।
नगद सहित 2.07 लाख के गहने ले गए चोर अर्जुनी थाने के जांच अधिकारी एएसआई राजेंद्र सोरी ने बताया कि चोरों ने पुरुषोत्तम सिन्हा के घर से सोने का झुमका, मंगलसूत्र, सोने का गेहूं दाना, चांदी का करधन, पायल, बिछिया मिलाकर 2.07 लाख के गहने चोरी किए। नगद व गहने की कीमत 3 लाख 32 हजार 200 रुपए है। पुरूषोत्तम सिन्हा की रिपोर्ट पर अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा 380, 454 के तहत केस दर्ज किया। 

दरवाजे तोडक़र 95 हजार की चोरी
अर्जुनी थाने के एएसआई अमित सिंह ने सिवनी खुर्द निवासी मनहरणलाल धु्रव की रिपोर्ट पर चोरी का केस दर्ज किया। बताया कि वह बर्तन व्यापारी है। 20 दिसंबर को सुबह करीब 7 बजे अपने भांजा खेमलाल धु्रव के घर डाही पूरे परिवार के साथ गया था। 21 दिसंबर को वापस घर लौटा, तो ताला टूटा मिला। अलमारी से नगद 70 हजार सहित फुलकाश की थाली चोरी हो गई। घर से 95 हजार की चोरी हुई। अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा 457, 380 के तहत केस दर्ज किया। पुलिस जांच कर रही है।

 


अन्य पोस्ट