धमतरी

सांसद मंडावी ने ग्रामीणों संग मोदी की मन की बात सुनी
26-Dec-2022 4:34 PM
सांसद मंडावी ने ग्रामीणों संग मोदी की मन की बात सुनी

नगरी, 26 दिसंबर। ग्राम पंचायत कुम्हड़ा के आश्रित ग्राम मारदापोटी में  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात की 99 वीं कड़ी सुनी गई एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई गई। इस कार्यक्रम में कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद मोहन मंडावी, राष्ट्रीय मंत्री भाजपा किसान मोर्चा एवं पूर्व विधायक पिंकी शिवराज शाह, भाजपा जिला के मंत्री राजेंद्र गोलछा, ग्राम के सरपंच ईश्वरी नेताम मंडल, कमल डागा,मोहन पुजारी, भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष चंद्रकला नेताम, जनपद सदस्य शैलेंद्र साहू, भाजपा के मंडल मंत्री हेमलाल ध्रुव, मंडल के मंत्री उत्तम साहू, बनरौद बूथ के अध्यक्ष शंकरलाल ताम्रकार सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट