धमतरी
कुरूद, 25 दिसंबर। आर्थिक आधार पर आरक्षण की माँग को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की तीसरी रथयात्रा के दूसरे चरण का शुरुआत दक्षिण भारत से हुई। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा छत्तीसगढ़ प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि तीसरी रथ यात्रा का आज हैदराबाद से शुभारंभ हुआ। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर उपाध्यक्ष विजय सिंह परिहार, धर्मपाल सिंह, डॉ. कुँवर जयपाल सिंह चौहान, शांतनु चौहान, डिंपल राना, ठाकुर भगत सिंह आदि शामिल हुए।
रथ यात्रा आँध्र प्रदेश, तेलंगाना, पॉन्डिचेरी, तमिलनाडु, केरला, कर्नाटक तथा गोवा में जनजागरण कर सरकार को ज्ञापन देगी। हैदराबाद में यात्रा का पूर्व संसद रामा राजू प्रभारी आँध्र प्रदेश व तेलंगाना, रामकृष्ण राजू, गजेंद्र सिंह, रणजीत सिंह, दिनेश सिंह, सुरेन्द्र सिंह चौहान, सतीश चंद विदेशपुरियां, अनिल चौहान, राजेंद्र सिंह चौहान आदि ने स्वागत किया। यहां से रथयात्रा विजयवाडा के लिए प्रस्थान किया।


