धमतरी

मालकराम बने प्रदेश साहू समाज के उपाध्यक्ष
24-Dec-2022 6:35 PM
मालकराम बने प्रदेश साहू समाज के उपाध्यक्ष

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुरुद, 24 दिसंबर। छत्तीसगढ़ साहू समाज में उपाध्यक्ष के तौर पर हुई ताजपोशी के बाद नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष मालक राम साहू का प्रथम आगमन होने पर जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। चुनावी साल में प्रदेश संगठन में श्री साहू की इस ताजपोशी को राजनीतिक हल्के में एक नई चर्चा को जन्म दे दिया है।

शुक्रवार को राजधानी से कुरुद लौटने पर कुरुद विधानसभा के कई  गांवों में बहुसंख्यक साहू समाज के लोगों ने फूल माला एवं आतिशबाजी के साथ स्वागत कर मिठाई बांट  खुशियां मनाई।

साहू समाज के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष  का शाम को उनके निज निवास में आयोजित अभिनंदन समारोह में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष डॉ पंचराम साहू , प्रदेश न्याय प्रकोष्ठ संयोजक आनंद राम साहू ने मालकराम के समाजिक योगदान की सराहना करते हुए कहा कि तहसील, जिला एवं प्रदेश स्तर पर समाज के विभिन्न पदों में रह कर समाज की सेवा करने वाले श्री साहू को प्रदेश संगठन में अहम जिम्मेदारी सौंप समाज ने क्षेत्र को एक संदेश दिया है। जिला पंचायत पूर्व अध्यक्ष रघुनन्दन साहू ने मालक राम की राजनीतिक चेतना और सर्व समाज के बीच स्वीकार्यता का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र में समाजिक एवं राजनैतिक समीकरण बदल सकता है।

इस मौके पर जनपद अध्यक्ष शारदा साहू, मनीष साहू, देवव्रत साहू, कृष्णकांत साहू , राधेश्याम साहू, गोकुल साहू , नारायण साहू , श्रवण साहू , युवराज साहू,  सोमप्रकाश साहू, अशोक, क्षितिज साहू आदि उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट