धमतरी

वन मितान जागृति शिविर, छात्रों ने किया वन भ्रमण
24-Dec-2022 3:26 PM
वन मितान जागृति शिविर, छात्रों ने किया वन भ्रमण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 24 दिसंबर।
सांकरा वन परिक्षेत्र के दक्षिण भैसामुड़ा कक्ष क्रमांक 367 में वन मितान जागृति शिविर कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एलएन सोम वन परीक्षेत्र अधिकारी सांकरा, केपी साहू प्रधान पाठक माध्यमिक शाला गोरेगांव, हर्ष लता साहू प्रधान पाठक माध्यमिक शाला अमाली, अध्यक्षता मालती बाई धु्रव सरपंच ग्राम पंचायत गोरेगांव, विशिष्ट अतिथि संत कुमार यदु राज ग्राम पटेल गोरेगांव, प्रेमशंकर हिरवानी वन प्रबंधन समिति गोरेगांव, हुलास कुमार सोन प्रबंधक थे। एस के माली सहायक वन परिक्षेत्र फरसियां, बी एफओ यशवंत कुमार साहू, रवि कुमार यादव, धर्मेंद्र कुमार सोनी, राजेंद्र सिंह परिहार, संतोष कुमार साहू, चंद्रहास साहू के निर्देशन में उपस्थित 60 छात्र- छात्राओं को प्रतिभागी बनाया गया और जंगल सैर कराया गया। जिनमें इमारती लकड़ी, जलाऊ लकड़ी, जड़ी बूटी औषधि पौधों की पहचान एवं उनके उपयोगिता के बारे में बताया गया।

सभी बच्चे पिकनिक मनाएं, निबंध प्रतियोगिता व सांस्कृतिक कार्यक्रम में बढ़ चढक़र हिस्सा लिया सभी छात्र छात्राओं को पुरस्कार से नवाजा गया। कौशल प्रसाद साहू संकुल समन्वयक संकुल केंद्र अमाली ने सभा को संबोधित किया, विद्यार्थियों को वन पर्यावरण एवं वानिकी गतिविधियों का जीवन परिचय पर प्रकाश डाला गया।

उक्त अवसर पर शिक्षक राकेश कुमार कोसरिया, लक्ष्मी साहू, शतरुपा नाग, गोपाल चंद्र नाग ईश्वरी ऐल्मा, गंगा यादव, आस बाई साहू, रेखा बाई धु्रव, अमृत बाई साहू का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का सफल संचालन व आभार प्रदर्शन वाई के साहू ने किया।
 


अन्य पोस्ट