धमतरी
अमाली में 27 से क्रिकेट प्रतियोगिता
24-Dec-2022 3:23 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
नगरी, 24 दिसंबर। ग्राम पंचायत अमाली में युवा शक्ति क्रिकेट क्लब अमाली एवं ग्राम पंचायत के नेतृत्व में 27 दिसंबर से क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में बालक वर्ग से प्रथम विजेता को नगद राशि 15,551 रूपए े एवं द्वितीय को 8,551 साथ ही बालिका वर्ग में प्रथम विजेता को 4,051 एवं द्वितीय को 2,051 नगद राशि से आयोजक परिवार द्वारा सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बालक वर्ग के लिए 551 एवं बालिका वर्ग के लिए 100 रूपए ेकी प्रवेश शुल्क अदा कर जिले एवं अन्य कोई भी टीम प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए मोबाइल नंबर 9575-897-015 से संपर्क कर सकते हैं उक्त जानकारी आयोजक परिवार के पदाधिकारी राजेश साहू, नागेन्द्र धु्रव एवं आशीष नाग ने जानकारी दी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


