धमतरी

पीजी कॉलेज में युकांईयों ने मनाया छत्तीसगढ़ गौरव दिवस
23-Dec-2022 5:09 PM
पीजी कॉलेज में युकांईयों ने मनाया छत्तीसगढ़ गौरव दिवस

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 23 दिसंबर।
कुरूद विधानसभा युकांध्यक्ष देवव्रत साहू के नेतृत्व में युकांईयो ने पीजी कॉलेज में युवा छात्र-छात्राओं के बीच छत्तीसगढ़ सरकार में न्याय के 4 साल पूर्ण होने पर छत्तीसगढिय़ा स्वाभिमान के गौरवपूर्ण उत्थान से संबंधित पाम्प्लेट वितरण कर छत्तीसगढ़ युवा गौरव दिवस मनाया। 
गुरुवार को संत गुरु घासीदास शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विधानसभा युकांध्यक्ष देवव्रत साहू ने कहा कि 17 दिसम्बर को छत्तीसगढिय़ा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार के 4 वर्ष पूर्ण हुए । इन चार सालों में छत्तीसगढिय़ा मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ मॉडल, छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक, आदिवासी नृत्य महोत्सव, मजदूरों के सम्मान में बोरे बासी एवं छत्तीसगढ़ राज्योत्सव जैसे छत्तीसगढिय़ा अस्मिता को स्थापित करने वाले अनेक कार्यक्रमों का आयोजनों कर  छत्तीसगढ़ के नाम को विश्व पटल पर रेखांकित किया है। स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय खोल प्रदेश के बच्चों को गरिमावान बनाया है। पशुधन का महात्व बढ़ाने 2 रुपये में गोबर और 4 रुपये में गोमूत्र खरीद जा रहा है।
ब्लाक युकांध्यक्ष डूमेश साहू ने कहा कि रोजगार देने के मामले में छत्तीसगढ़ देश के सभी राज्यों से नम्बर वन है। अपने कुशल नेतृत्व के चलते ही छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पूरे देश में नंबर 1 मुख्यमंत्री बने हैं।
इस अवसर पर  रविन्द्र साहू, योगेश साहू, भारत भूषण साहू, सोमप्रकाश साहू, यक्ष साहू, तुकेश साहू, पुष्प साहू, संतोष साहू, गिरधर साहू, मोनेश साहू आदि उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट