धमतरी

खेती करने सीतानदी-उदंती अभ्यारण्य के 22 हेक्टेयर जमीन पर अतिक्रमण, 21 गिरफ्तार
23-Dec-2022 3:51 PM
खेती करने सीतानदी-उदंती अभ्यारण्य के 22 हेक्टेयर जमीन पर अतिक्रमण, 21 गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 23 दिसंबर।
सीतानदी-उदंती अभ्यारण्य क्षेत्र में खेती करने करही के करीब 21 ग्रामीणों ने 22 हेक्टेयर जमीन अतिक्रमण किया। सूचना के बाद गुरुवार को वन विभाग के अफसरों ने कब्जा हटाया। 21 ग्रामीणों को गिरफ्तार किया। यह अतिक्रमण उप निदेशक वरुण जैन के निर्देश पर वन परिक्षेत्र रिसगांव के कक्ष 166 में हुई है।

वन विभाग के मुताबिक अतिक्रमण करने के मामले पर 21 ग्रामीणों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1977 की धारा 27/29/31/51(1)/52 एवं भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 33 (1) क एवं ग लोक संपति क्षति निवारण अधिनियम 1984 की धारा 3(1)के तहत कार्रवाई हुई है। जिसमें डिप्टी रेंजर महेंद्र सिंह चौहान, फारेस्ट गार्ड विनोद ठाकुर, योगेश दीवान, वन चौकीदार दीना यादव, सोमप्रकाश बघेल, रंजीत यादव सहित वन विभाग के अन्य अफसर मौजूद थे।

इन सभी ग्रामीणों के खिलाफ कार्रवाई
वन विभाग के मुताबिक 21 ग्रामीणों के खिलाफ कार्रवाई हुई है। इनमें सुमन (44) पिता चमार सिंह, हेमलाल (40) पिता लहंगो, शिवलाल (45) पिता लखनु राम, प्रेमलाल (45) पिता खोज राम, देवकुमार (29) पिता अजीत, महादेव (37) पिता रामभरोसे, मुनेश्वर (42) पिता दशरथ, अशोक (22) पिता प्रभु, विमल (37) पिता लहन, जगदीश (42) पिता मेहतर, अनीता (33) पति सोनसाय, रामेश्वरी (32) पति दसरू, संतोषी (36) पति ललित, सुशीला (30) पति पवन, देवंतीन पत्ती झाडूराम, बसंता (31) पति कैलाश, राजबाई (45) पति श्यामलाल, गोमती (60) पति पवनु राम, अवंती (53) पति गानाराय, सुशीला (42) पति कृष्णा व सोमारी (52) पति भादू राम शामिल हैं।


अन्य पोस्ट