धमतरी
कांग्रेस सरकार ने गरीबों के आवास को छीना है, जनता जवाब देने तत्पर - श्रवण मरकाम
21-Dec-2022 6:09 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 21 दिसंबर। सिहावा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक श्रवण मरकाम ने मोर आवास मोर अधिकार कार्यक्रम के तहत ग्राम सांकरा, गोरेगांव, मोदे, उमरगांव में प्रधानमंत्री आवास योजना के वंचित हितग्राहियों व प्रतीक्षा सूची के हितग्राहियों से बैठक के माध्यम से मुलाकात करके प्रदेश के कांग्रेस सरकार की विफलताओं से अवगत कराते हुए पुन: आवास योजना के लिए आवेदन फार्म भरवाया।
श्री मरकाम ने कहा कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने जिस ढंग से गरीबों के प्रधानमंत्री आवास को छीना है, प्रदेश की जनता इसका मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तत्पर है। उन्होंने ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ जन आंदोलन में शामिल होने हितग्राहियों से निवेदन किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


