धमतरी

महाविद्यालय के वनस्पति विभाग की छात्रा का एसएससी में चयन
21-Dec-2022 2:59 PM
महाविद्यालय के वनस्पति विभाग की छात्रा का एसएससी में चयन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 21 दिसंबर।
शासकीय सुखराम नागे महाविद्यालय नगरी में वनस्पतिषास्त्र विभाग एमएस-सी तृतीय सेमेस्टर बॉटनी की छात्रा रोशनी मानिकपुरी अपने कठिन परिश्रम से एसएससी परीक्षा उत्तीर्ण कर केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सी.आई.एस.एफ.) में जीडी के पद पर चयनित होकर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। 

इस सफलता के लिए प्रभारी प्राचार्य आरआर. मेेहरा  एवं विभागाध्यक्ष वनस्पतिषास्त्र विभाग कौशल नायक एवं प्रो.लोकेश्वरी राठिया तथा प्रयोगशाला तकनीशियन सीता नेताम द्वारा स्मृति चिन्ह व प्रेरणादायी किताब भेंट कर सम्मानित किया गया । 
छात्रा नगरी ब्लॉक के नवागांव पोस्ट बेलर की निवासी है तथा आर्थिक तंगी के बावजूद यह सफलता प्रेरणादायी है। विभागाध्यक्ष वनस्पतिशास्त्र विभाग कौषल नायक ने कहा कि किसी व्यक्ति का विकास केवल व्यक्तिगत न होकर वरन पूरे समाज एवं परिवार के संयुक्त परिश्रम का परिणाम होता है। समस्त महाविद्यालय परिवार ने छात्रा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

 


अन्य पोस्ट