धमतरी
दिव्यांग बच्चों को मिली व्हीलचेयर
18-Dec-2022 4:17 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
कुरुद, 18 दिसंबर। कुरूद विकासखंड स्रोत समन्वयक कार्यालय में शिक्षा स्थाई समिति अध्यक्ष जानसिंग यादव ने समग्र एवं समावेशी शिक्षा के तहत विकासखंड के दिव्यांग बच्चों को सहायक उपकरण सामग्री का वितरण किया।
बीआरसीसी कार्यालय कुरुद में आयोजित कार्यक्रम में जनपद उपाध्यक्ष जानसिंग यादव, नगर पंचायत एल्डरमेन मनोज अग्रवाल ने गिरवर साहू, जिला मिशन समन्वयक देवेश सूर्यवंशी, एवं समस्त संकुल नोडल समावेशी शिक्षा की उपस्थिति में भूमिका साहू चांदापार, दिव्यांशी कंवर गाड़ाडीह, करण साहू तर्रागोंदी, रागनी साहू संकरी को व्हीलचेयर तथा वाकर प्रदान किया गया।
इस अवसर पर विकासखण्ड स्रोत समन्वयक राजेश पाण्डेय एवं शिक्षकों ने बच्चो के उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


