धमतरी

2.25 लाख लोगों ने खेला छत्तीसगढिय़ां ओलंपिक, संभाग में शामिल हुए 348 खिलाड़ी
15-Dec-2022 3:13 PM
2.25 लाख लोगों ने खेला छत्तीसगढिय़ां ओलंपिक, संभाग में शामिल हुए 348 खिलाड़ी

अब 24 विजेता राज्य में करेंगे जिले का प्रतिनिधित्व

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 15 दिसंबर।
संभाग स्तरीय छत्तीसगढ़ ओलम्पिक 2022-23 का आयोजन 13 दिसंबर को रायपुर में हुई, जिसमें महासमुंद, गरियाबंद, रायपुर, बलौदाबाजार सहित धमतरी जिले से करीब 348 खिलाड़ी शामिल हुए। सबसे ज्यादा बांटी में सभी वर्ग में मेडल जिले को ही मिले हैं।

18 साल से कम और 18 साल से अधिक में दोनों वर्गों में सभी खिलाडिय़ों ने प्रथम स्थान बनाया। जिले को बांटी में ही 4 पुरस्कार मिले हैं। अब 24 खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता खेलेंगे। यह प्रतियोगिता 28 दिसंबर से 6 जनवरी के बीच होगी, जिसमें धमतरी के खिलाड़ी रायपुर संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगे।

संभाग स्तरीय ओलंपिक में 14 स्पर्धा हुई, जिसमें कबड्डी, खो-खो, बिल्लस, भौरा, बांटी, लंबीकूद, लंगड़ी दौड़, 100 मीटर दौड़, गिल्ली डंडा, फुगड़ी, रस्साकसी, संखली, गेडी, पिट्?ठुल शामिल हैं। महिला-पुरूष वर्ग में 24 ने प्रथम व 15 ने द्वितीय स्थान बनाया। खेल के दौरान प्रभारी सहायक संचालक हरीश देवांगन, व्यायाम शिक्षक प्रदीप सिन्हा, नवनीत पचौरी, कृष्णसिंह नागवंशी, शेषनारायण देवांगन, तोरणलाल वर्मा, झालेंद्र कंवर, वेदराम साहू, प्रेमलाल निषाद, खेमराज साहू, शशिकांत साहू मौजूद थे।

2.25 लाख में से 24 खेलेंगे राज्य स्तरीय
जिले में छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक खेल का शुभारंभ 21 नवंबर को हुआ। इसकी शुरूआत राजीव गांधी युवा मितान क्लब द्वारा किया गया। इस दौरान सभी ग्राम पंचायत व नगर पंचायत से 2 लाख 25 हजार 400 खिलाड़ी शामिल हुए। जोन में 60350 खिलाड़ी, ब्लॉक स्तर पर 11733 खिलाड़ी, जिला स्तर पर 1940 खिलाड़ी शामिल हुए। जिसमें से 348 खिलाड़ी संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल हुए। अब 24 खिलाड़ी राज्य स्तरीय स्पर्धा में शामिल होंगे।
 


अन्य पोस्ट